नई दिल्लीः भारत ने शनिवार को लद्दाख के उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में चीन के साथ अपनी सीमाओं पर आकाश नामक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात की । यह तैनाती चीन की ओर से जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र में भारत और चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गतिविधियां बढ़ाने के बाद की गई है।
LAC पार चीन की हरकतें ठीक नहीं लग रहीं
पिछले दो हफ्तों में चीनी एयरफोर्स ने सुखोई-30 और अपने स्ट्रेटीजिक बॉम्बर्स को LAC के पीछे तैनात किया है। उन्हें LAC के पास 10 किलोमीटर के दायरे में उड़ान भरते देखा गया है। जिसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती का फैसला हुआ। सरकारी सूत्रों ने एएनआई से कहा, “सेक्टर में बढ़ते बिल्ड-अप के बीच, इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स, दोनों के एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए गए हैं ताकि चीनी एयरफोर्स या PLA चॉपर्स की किसी गलत हरकत से निपटा जा सके।”
लद्दाख में ‘आकाश’ मिसाइलें तैनात
आकाश एक मध्यम दूरी की मोबाइल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है जो देश में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा स्वदेश में विकसित की गई है । इसमें कई मॉडिफिकेशंस और अपग्रेड किए गए हैं ताकि इसे पहाड़ी इलाकों में भी उसी एक्युरेसी के साथ यूज किया जा सके। भारत को जल्द ही रूस से S-400 मिलने वाला है। उसके बाद भारत पूरे इलाके की आसानी से हवाई निगरानी कर सकता है।

