पैंगोंग त्सो झील के पास भारत-चीन सैनिकों के बीच फिर झड़प

फीचर्डपैंगोंग त्सो झील के पास भारत-चीन सैनिकों के बीच फिर झड़प

Date:


पैंगोंग त्सो झील के पास भारत-चीन सैनिकों के बीच फिर झड़प

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि 29 और 30 अगस्त की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच पैंगोंग त्सो झील के पास झड़प हुई।

चीनी सैनिकों को रोका
रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैनिकों की गतिविधि का भारतीय सेना ने विरोध किया और सेना ने चीनी सैनिकों को आगे बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद भारत ने इस इलाके में तैनाती और बढ़ा दी है।

झड़प 29-30 अगस्त को हुई
भारतीय सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद ने बताया, “यह झड़प 29-30 अगस्त को हुई। चीनी सैनिकों ने पहले बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की। चीन लगातार इस क्षेत्र में यथा स्थिति बदलने की कोशिश में जुटा है।”

3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर विवाद
भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। वहीं, भारत इसे अपना अभिन्न अंग करार देता है। दोनों पक्ष कहते रहे हैं कि सीमा विवाद के अंतिम समाधान तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता कायम रखना जरूरी है।

5 मई से तनाव
बता दें कि लद्दाख में वास्तवित नियंत्रण रेखा (LAC) से सटे कुछ क्षेत्रों में चीन के साथ बीते 5 मई से तनाव की स्थिति कायम है। चीन ने लद्दाख में अक्साई चिन की गलवान घाटी में भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...