लाइफस्टाइल डेस्क। India Best Tourist Places – भारत बेहद ही खूबसूरत देश है, यहां कई ऐसी जगहे है जो सबका मन मोह लेती है। देश-विदेश से लोग भारत की ख़ूबसूरती देखने आते है, क्यों न आए भारत है ही इतना खूबसूरत। खासकर की यहां की ऐसी जगहे जो रात के अंधेरे में शानदार लगती है, लोग यहां रात के समय घूमने के लिए बेताब रहते है। तो चलिए बिना देर किए जानते है ऐसी जगहों के बारे में।
हर की पौड़ी

उत्तराखंड में पहाड़, नदी, झरने और कई धार्मिक स्थल हैं, यहां पर्यटकों को बहुत से घूमने के लिए विकल्प मिल जाते है। लेकिन अगर आप हरिद्वार जा रहे है तो हर की पौड़ी का रात का दृश्य जरूर देखे। यहां रात के समय हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये आपका मन मोह लगे।
गोल्डन टेम्पल

गोल्डन टेम्पल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, वैसे तो ये दिन के समय में भी काफी सुन्दर लगता है। लेकिन जो बात रात के समय की है वो देखने लायक होती है। रात में इस स्वर्ण मंदिर का नज़र बेहद शानदार होता है।
ताजमहल

ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है, ये दिन में भी काफी सुन्दर लगता है लेकिन जब चांदनी रात की रोशनी अपनी छटा बिखेरती है, तो यक़ीनन नज़र देखने लायक होता है। आपको धरती पर ही स्वर्ग का अहसास होगा।
मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव मुंबई में है, ये क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी मशहूर है। यहां के लोगो को मरीन ड्राइव पर रात में घूमना काफी पसंद होता है और क्यों न हो रात के समय यहां की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है जो हर किसी को आकर्षक लगता है।

