हिल स्टेशन पर घूमना सभी को पसंद होता है, इसीलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप खूब मजे कर सकते है |
Read also: गर्मियों में जाए इन हिल स्टेशन पर, दिल हो जाएगा खुश
शिमला
हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला में कई अद्भुत नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, बाजार, कुफरी, चैल, नारकंडा जैसी अन्य जगहों पर जा सकते है |
मनाली
मनाली का मौसम हर किसी का दिल जीत लेता है। यहां मनु टेंपल, जोगिनी वॉटर फॉल्स, वशिष्ट टेंपल, नगर कैसर, पिन वैली नेशनल पार्क और रोहतांग पास आदि जगहों पर घूमने जा सकते है | इसके अलावा आप बर्फबारी भी देखने को मिल जाएगी |
दार्जिलिंग
उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में दार्जिलिंग है, जो की बेहद ही खूबसरत है | आप दोस्तों संग, परिवार संग और हनीमून के लिए भी जा सकते है | इसके अलावा आप टाइगर हिल, बतासिया लूप, हिमालय पर्वतारोहण संस्थान जैसी जगहों पर जा सकते है |
Read also: लॉकडाउन ख़तम होने के बाद केरल के इन हिल स्टेशन पर जरूर घूमने जाए
नैनीताल
नैनीताल अपनी खूबसूरती और नैनी झील के लिए जाना जाता है, यहां से आप अच्छी यादें लेकर आएंगे | आप स्नो व्यू पॉइंट, टिप इन टॉप, नैना पीक, ज्योलिकोट जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

