Site icon Buziness Bytes Hindi

लगातार मज़बूत होती जा रही है भारत और अमरीका की दोस्ती: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर हो रहे शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत पहला ऐसा देश था जिसने सबसे पहले मास्क का इस्तेमाल और फेस कवर करने को एक हेल्थ मेज़र की तरह लिया। हमने सबसे पहले सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन चलाए थे।’

मज़बूती होती दोस्ती

भारत और अमेरिका के रिश्ते को लेकर पीएम ने कहा, ‘भारत और अमेरिका की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है। सत्ता पर दूसरी बार काबिज होने के बाद पीएम मोदी ने पिछले साल अमेरिका का दौरा किया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आए थे। यहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया था। ट्रंप ने अहमदाबाद में विशाल जनसमूह को भी संबोधित किया था। वहीं, चीन से जारी तनाव के बीच अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहा है।

USISP एक गैर-लाभकारी संगठन

मालूम हो कि यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISP) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत और अमेरिका की साझेदारी के लिए काम करता है।

Exit mobile version