G20 anti-graft meet: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोलकाता में हो रही दूसरी जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को आज संबोधित किया। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगोड़े आर्थिक अपराधी देश में गंभीर आर्थिक अपराध करते हैं। इसके बाद गिरफ्तारी, अभियोजन या सजा से बचने के लिए दूसरे देश भाग जाते हैं।
जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक
केंद्रीय मंत्री ने कोलकाता में महत्वपूर्ण जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त दुनिया बनाने की वकालत की। इस दौरान उन्होंने भगोड़े आर्थिक अपराधियों के तेजी से प्रत्यर्पण और संपत्ति वसूली पर जोर दिया। उन्होंने कहा, भगोड़े आर्थिक अपराधी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती पैदा करते हैं। वे न्याय से बचने के लिए कानूनी और वित्तीय प्रणालियों के बीच अंतराल और मतभेदों का लाभ उठाने में सक्षम हैं।
भगोड़े आर्थिक अपराधी
केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि भगोड़े आर्थिक अपराधी देश में गंभीर आर्थिक अपराध करते हैं। इसके बाद गिरफ्तारी, अभियोजन या अपनी सजा से बचने के लिए दूसरे देश में भागते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों में धोखाधड़ी, कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और गबन जैसी कई प्रकार की अवैध गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके काम शासन को कमजोर करते हैं। आर्थिक विकास में बाधा डालते हैं और भ्रष्टाचार में योगदान देते हैं।

