ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में अब 2-0 से अजेय बढ़त हासिल हो गयी है. हरारे में आज खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से आसानी से शिकस्त दी. जीत के लिए मिले 162 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 25.4 ओवरों में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर हासिल किया। भारतीय टीम की इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे जिन्होंने 39 गेंदों पर 43 रनों की शानदार पारी खेली।
टीम इंडिया को शुरआत में थोड़ी परेशानी हुई, कप्तान के एल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, ईशान किशन भी 6 रन बनाकर जल्दी चलते बने मगर शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया की पारी को संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने पहले संभाला और फिर उसके बाद जीत दिलवा दी. बता दें कि टीम इंडिया ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 97 के स्कोर पर ही खो दिए थे.
Read also: लॉर्ड्स में झूलन देंगी अपने कैरियर को अंतिम विराम
पारी का आरम्भ इस बार शिखर धवन के साथ कप्तान केएल राहुल ने किया लेकिन वह एक ही रन बना पाए. शिखर धवन इस बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 33 रन ही बना सके, जबकि शुभमन गिल ने भी 33 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस जीत के साथ भारत की सीरीज़ पर 2-0 से अजेय बढ़त बन चुकी है. टीम इंडिया ने पहला मैच 10 विकेट से जीता था, श्रंखला का तीसरा वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा.
इससे पहले जिम्बाब्वे की पूरी टीम 161 पर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी शॉन विलियम्स के बल्ले से आयी जिन्होंने 42 रन बनाये रायन बर्ल ने आखिर में 39 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया. कप्तान रेगिस सिर्फ दो ही रन बना पाए तो पिछली श्रंखला सबसे सफल बल्लेबाज़ सिकंदर रजा भी 16 ही रन बनाकर चलते बने. शार्दुल ठाकुर ने भारत की ओर से इस मैच में तीन विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्द कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा को भी एक-एक विकेट मिला.
