कौन जीतेगा राउंड-2? भारत-पाक दूसरा महामुकाबला आज

स्पोर्ट्सकौन जीतेगा राउंड-2? भारत-पाक दूसरा महामुकाबला आज

Date:

कहाँ महीनों, सालों गुज़र जाते थे भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए और कहाँ एक हफ्ते में दूसरी बार इन दोनों चिर प्रतिद्वंदियों के बीच द्वन्द को देखने का मौका मिल रहा है और अगर एशिया में कोई अपसेट न हुआ तो हो सकता है कि एक हफ्ते बाद फिर यह दोनों टीमें आपस में भिड़ती नज़र आएं. अगर ऐसा हुआ तो यह सोने में सुहागा वाली बात होगी क्योंकि अगला मुकाबला दोनों के बीच फाइनल में हो सकता है और दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों टीमें आज तक किसी भी एशिया कप के फाइनल में आपस में नहीं टकराई हैं. 

एशिया कप का पहला राऊंड भारत ने जीता, अब देखना है कि दूसरा राउंड भी भारत जीतेगा या पाकिस्तान इस राउंड को जीतकर संभावित फाइनल को और दिलचस्प बनाएगा. बहरहाल आज की बात करें तो दोनों ही टीमें चोट से जूझ रही हैं. पिछले मैच की बात करें तो भारत के पास जडेजा नहीं हैं तो पाकिस्तान के पास शाहनवाज़ धानी, दोनों ही चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं. ऐसे में आजके मैच में दोनों ही टीमों में कम से कम एक बदलाव तो ज़रूर देखने को मिलेगा।

भारत की बात करें तो जडेजा के विकल्प के रूप में टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, अक्षर पटेल निश्चित है काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन क्या वो इस मैच में जडेजा का विकल्प बनेंगे। टीम इंडिया का थिंक टैंक किसकी तरफ जायेगा क्योंकि अश्विन अभी बाहर बैठे हैं. ध्यान रहे कि पाकिस्तान के पास तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, पिछले मैच में फखर ज़मान और खुशदिल शाह ने हांगकांग के खिलाफ ज़ोरदार बल्लेबाज़ी की. ऐसे में क्या ये ठीक नहीं होगा कि टीम इंडिया एक ऑफ स्पिनर के साथ जाय जो बल्लेबाज़ी भी अच्छी करता हो. टीम इंडिया की बड़ी समस्या इस समय टॉप आर्डर का न चलना है. के एल  राहुल, रोहित शर्मा और कोहली तीनों ही अपने पुराने टच में अबतक नहीं दिखे हैं, कोहली ने ज़रूर फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई है लेकिन पाकिस्तान जैसी अच्छे गेंदबाज़ी आक्रमण वाली टीम के खिलाफ कोहली को कुछ बड़ी पारी खेलनी होगी, पहले की तरह. दूसरी बात सूर्यकुमार के बैटिंग आर्डर से इस बार छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। वह नंबर चार पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. इस मैच में हार्दिक की वापसी यकीनी है तो पंत या कार्तिक, किसको ड्राप किया जायेगा। यह भी एक सवाल होगा। कार्तिक और पंत दोनों को बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला, हालाँकि कार्तिक मैदान में बल्ला लेकर आये ज़रूर थे लेकिन तब गेंदे ही ज़्यादा नहीं बची थी. 

Read also: एशिया कप: श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान से लिया बदला

पाकिस्तान की बात करें तो कप्तान बाबर आज़म का लगातार दो मैचों में न चलना उनके लिए एक बड़ी परेशानी है.  धानी ज़रूर बाहर हुए हैं लेकिन उनके पास हसनैन और हसन के रूप में अच्छे विकल्प हैं. मिडिल आर्डर अब भी पाकिस्तान का बुरी हालत में है हालाँकि पिछले मैच में खुशदिल ने ज़रूर अपने आक्रामक तेवरों की झलक दिखाई है. दरअसल पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी ऊपर के तीन बल्लेबाज़ों बाबर, रिज़वान और फखर पर निर्भर करती है, इनमें कोई भी दो अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो पाकिस्तान की पारी को सँभालने वाला कोई नहीं है. भारत की जीत इस बात पर काफी निर्भर करती है कि वह टॉप थ्री को कितनी जल्दी आउट कर सकती है.

दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबला काफी दिलचस्प हुआ था, उम्मीद है यह भी एक नज़दीकी मुकाबला होगा। फिलहाल मैच से पहले बयानबाज़ियों का दौर जारी है. खासकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाडियों के बयान भारतीय बल्लेबाज़ों को उकसा रहे हैं लेकिन उन्हें शायद यह नहीं मालूम कि उनका माइंडगेम उल्टा भी पड़ सकता है, हफ़ीज़ का रोहित को थका हारा बताना सोये हुए शेर को जगाना भी हो सकता है. अब देखना है कि हमारा यह शेर आज दहाड़ेगा या नहीं। विराट कोहली से भी उनके पुराने वाले अंदाज़ की पारी सभी भारतीय फैंस देखना चाहते हैं. पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मैच आसान नहीं होता फिर भी एडवांटेज में टीम इंडिया ही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related