Site icon Buziness Bytes Hindi

IND vs NZ: WC में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

t1501 20

IND vs NZ: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आज विराट कोहली ने कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए। विराट ने इस मामले में देश के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। कोहली ने आज बुधवार 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे

सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। विराट कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में सचिन से अधिक रन बना लिए। सचिन ने 2003 में शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। सचिन को 2003 के विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के लिए गोल्डन बैट मिला था। तेंदुलकर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। लेकिन अंतिम खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली

एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारत के विराट कोहली हैं। जिन्होंने 2023 के विश्व कप में 674 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ही भारत के सचिन तेंदुलकर हैं।​ जिन्होंने 2003 के विश्वकप में 673 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन हैं। जिन्होंने 2007 के विश्व कप में 659 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के कप्तान राहित शर्मा हैं। रोहित ने 2007 के विश्व कप में 648 रन बनाए थे। इसे बाद नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का। जिन्होंने 2019 के विश्वकप में 647 रन बनाए थे।

कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में सात बार ऐसा किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्व कप में छह-छह बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया था।

Exit mobile version