Site icon Buziness Bytes Hindi

Ind vs NZ: बंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुला

bangluru

लगातार बारिश के कारण एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल संभव नहीं हो सका। बुधवार को दोपहर करीब 2:30 बजे खेल रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश से टॉस भी संभव नहीं हुआ. मैच से पहले ही बारिश का अनुमान था और उसी के मुताबिक रे दिन हल्की और तेज़ बारिश होती रही जिसके कारण अंपायरों को मैच रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

बता दें कि विश्व स्तरीय जल निकासी सुविधाओं से लैस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का सब-एयर सिस्टम, जो प्रति मिनट 10,000 लीटर पानी सोख सकता है लेकिन उसके इतेमाक की ज़रुरत नहीं पड़ी क्योंकि बारिश ने रुकने का नाम ही नहीं लिया।हालाँकि खेल रद्द करने की घोषणा के बाद बारिश कुछ देर के लिए रुकी और पहली बार पिच के कवर हटाए गए और कुछ तकनीकी काम किए गए। मैदान पर गीले धब्बों पर घास बिखरी हुई थी, वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पिच का निरीक्षण करने आए।

खराब मौसम की वजह से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच की तैयारियों पर भी असर पड़ा क्योंकि मंगलवार को भारत का निर्धारित प्रशिक्षण सत्र रद्द कर दिया गया, जबकि कीवी टीम ने दोपहर में चिन्नास्वामी में इनडोर सुविधाओं में प्रशिक्षण लिया।

मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और जल्दी बारिश होने की उम्मीद है साथ ही दिन में बाद में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बारिश की संभावना 50 प्रतिशत है, क्योंकि बेंगलुरु पहले से ही ऑरेंज अलर्ट के तहत है और स्कूल बंद हैं। वहीँ अब गुरुवार को टॉस केलिए सुबह 8:45 बजे निर्धारित किया गया है, और मौसम सही रहा तो खेल सुबह 9:15 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

Exit mobile version