Site icon Buziness Bytes Hindi

Ind Vs Eng Edgbaston Test Match: एजबेस्टन टेस्ट कल से, नए कप्तान बुमराह की परीक्षा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टीम इंडिया के खिलाफ एजबेस्टन में कल से पांचवां टेस्ट मैच खेलना है, भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट उसी सीरीज का हिस्सा है जो पिछले साल खेली गयी थी, इस सीरीज के 4 टेस्ट तो खेल लिए गए थे लेकिन कोरोना के कारण मैनचेस्टर में होने वाला 5वां टेस्ट टल गया था. टीम इंडिया कि इस मैच में कप्तानी जयप्रीत बुमराह करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा का कोरोना से पैदा हुई समस्याओं के कारण खेलना मुश्किल है. भारत अभी इस श्रंखला में 2-1 से आगे है और उसका मुकाबला इंग्लैंड की उस टीम से है जिसने अभी अभी न्यूज़ीलैण्ड को टेस्ट सीरीज़ में 3 -0 से धूल चटाई है   

एजबेस्टन में भारत के अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो इस मैदान पर उसने अब तक 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 6 हारे हैं और 1 मुकाबला बराबरी पर ख़त्म हुआ है. लेकिन सीरीज के पिछले 4 टेस्ट में उसके प्रदर्शन को देखेंगे तो ये कह सकते हैं कि भारतीय टीम एजबेस्टन में इतिहास पलट सकती है. टीम इंडिया भले ही समस्याओं से घिरी हुई है लेकिन उसके उत्साह में कोई कमी नहीं है. रोहित की गैरमौजूदगी में बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड को हराने का दम रखती है. 

Read also: Babar Azam Virat Kohli: बाबर ने तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

अगर हम सीरीज के पिछले 4 टेस्ट मैचों पर नज़र डालें तो नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट को भारत ने जीता जिसकी बराबरी इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में पारी और 76 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करके कर ली. ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने 157 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर श्रंखला में  2-1 की बढ़त बना ली लेकिन मैनचेस्टर पहुँचते ही कोरोना ने हमला किया और टेस्ट मैच को टालने का फैसला लेना पड़ा. 

वहीँ बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित कर दी गई है. NZ का टेस्ट सीरीज़ में सफाया करके इंग्लैंड के हौसले बुलंद हैं. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में उतारी गयी टीम में सिर्फ दो बदलाव किये हैं. विकेटकीपर बेन फॉक्स और आलराउंडर जैमी ओवर्टन को बाहर किया गया है और उनकी जगह सैम बिलिंग्स व जेम्स एंडरसन को मौका दिया गया है. बताया जा रहा है कि कोहली और एंडरसन के बीच आखरी बिधान्त हो सकती है.

Exit mobile version