Site icon Buziness Bytes Hindi

Ind vs Aus: मिचेल स्टार्क ने टीम को किया ज्वाइन, क्या खेलेंगे दिल्ली टेस्ट?

Mitchell Starc

नागपुर टेस्ट में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को पारी की शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था. नागपुर टेस्ट में कहा गया था कि ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े गेंदबाज़ नहीं खेल पाए इसलिए इतना बड़ा अंतर आया. नागपुर टेस्ट में मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और कैमरून ग्रीन नहीं खेल पाए थे. स्टार्क की ऊँगली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में चोट लगी थी. स्टार्क अब चोट से रिकवर हो गए हैं और कल रात ही दिल्ली पहुंचकर टीम से जुड़े हैं.

बोलैंड को बैठना होगा बाहर

दिल्ली टेस्ट खेलने की बात पर स्टार्क ने कहा कि इसका फैसला तो टीम मैनेजमेंट ही करेगा। यह पूरी तरह से मेडिकल टीम, सेलेक्टर्स, कप्तान और कोच पर निर्भर करता है कि वह क्या सोचते हैं। वैसे स्टार्क को पूरी उम्मीद है कि वो दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं। स्टार्क ने कहा कि वो चयन के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हैं. बता दें कि स्टार्क अगर खेलते हैं तो नागपुर में खेले बोलैंड को बाहर बैठना होगा। बोलैंड ने जितनी भी गेंदबाज़ी की थी, अच्छी थी लेकिन वो कोई विकेट नहीं ले सके थे.

वार्नर, रेनशॉ रडार पर

चूँकि दिल्ली की पिच भी स्पिनर्स के अनुकूल ही रहने वाली है इसलिए इस बात की पूरी सम्भावना है कि ऑस्ट्रलिया तीन स्पिनर्स के साथ जाय. ऐसे में सिर्फ दो तेज़ गेंदबाज़ की ही जगह बनती है और वो दो गेंदबाज़ कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क हो सकते हैं. तीसरे पेसर की जगह आल राउंडर कैमरून ग्रीन को लाकर पूरी की जा सकती है और तब ऑस्ट्रेलिया के पास 6 गेंदबाज़ हो सकते हैं, वैसे ग्रीन बल्लेबाज़ी में ज़्यादा मज़बूत माने जाते हैं ऐसे में ऑस्ट्रेलिया किसी बल्लेबाज़ को बाहर कर सकती है, वैसे भी नागपुर में बल्लेबाज़ी बुरी तरह फ्लॉप रही थी. डेविड वार्नर और मैट रेनशॉ रडार पर हैं।

Exit mobile version