इम्युनिटी बूस्टर देकर बढ़ा रहे मुर्गे-मुर्गिंयों की अंदरूनी शक्ति

उत्तर प्रदेशइम्युनिटी बूस्टर देकर बढ़ा रहे मुर्गे-मुर्गिंयों की अंदरूनी शक्ति

Date:

बर्ड फ्लू से बचाव को अपनाये जा रहे सभी उपाय
इम्युनिटी पाॅवर बढ़ाने की ओर भी दिया जा रहा ध्यान

न्यूज डेस्क। कोरोना संक्रमण से बचने के लिये अंदरूनी शक्ति के महत्व को हम जानते और समझते हैं। किसी भी रोग को मुकाबला करने के लिये इम्युनिटी पावर अच्छी होना आवश्यक है। लेकिन यही फार्मूला पोल्ट्री फार्मों में पाली जा रही मुर्गे-मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिये भी अपनाया जा रहा है।

मुर्गे-मुर्गियों को अंदरूनी शक्ति प्रदान करने के लिये उन्हें इम्युनिटी बूस्टर डोज दी जा रही है। वहीं मल्टी विटामिन मिला दाना खिलाकर उन्हें बर्ड फ्लू का मुकाबला करने में सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बाहरी पक्षियोें के संपर्क में आने से बचाने के लिये पोल्ट्री फार्मों को पाॅलिथिन से ढका जा रहा है।

गौरतलब है कि बर्ड फ्लू के खौफ से चिकन प्रेमियों ने भी मुर्गे-मुर्गियों के पास आने से कतराना शुरू कर दिया है। ऐसे में 500 करोड़ से अधिक का कारोबार हर दिन नुकसान में जा रहा है। 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला मुर्गे के दाम अब 140 रुपये प्रति किलो तक आ गये हैं। इसके बावजूद पहले की तरह ग्राहक नहीं मिल पा रहे। ऐसे में पोल्ट्री फार्म संचालकों के सामने आर्थिक नुकसान का खतरा मंडरा रहा है।

बर्ड फ्लू से मुर्गे-मुर्गियों को बचाने के लिये पोल्ट्री फार्म संचालक भी नये उपाये अपना रहे हैं। एक ओर बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से मुर्गे-मुर्गियों को बचाने के लिये पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह से पाॅलीथिन आदि से कवर किया जा रहा है वहीं सर्दी में मुर्गियों को गर्मी देने के लिये भी आग-हीटर आदि का इंतजाम किया गया है।

वहीं मुर्गे-मुर्गियों को अंदरूनी शक्ति प्रदान करने के लिये उन्हें इम्युनिटी बूस्टर डोज दिया जा रहा है। बी-काॅम्प्लेक्स और मल्टी विटामिन की अतिरिक्त खुराक भी मुर्गे-मुर्गियों को दी जा रही है ताकि वह संक्रमण का मुकाबला कर सकें। मुर्गे-मुर्गियों को मल्टी विटामिन, बी काॅम्लेक्स, लीवर टाॅनिक और कैल्शियम की डोज लिक्विड में दी जा रही है। वहीं मुर्गे-मुर्गियों को दिये जाने वाले गुणवत्ता वाले दाने की मांग भी काफी बढ़ गई है।

पोल्ट्री फार्म संचालकों को विश्वास है कि अतिरिक्त इम्युनिटी बूस्टर डोज और मल्टी विटामिन, बी काॅम्लेक्स, लीवर टाॅनिक और कैल्शियम की डोज लेने से मुर्गे-मुर्गियों में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा और वह बर्ड फ्लू के खतरे से उनकी सुरक्षा कर पायेंगे। वहीं लोगों में चिकन के प्रति फैला अविश्वास दूर करने में भी मदद मिलेगी। उन्हें यकीन है कि जिस प्रकार इम्युनिटी पर ध्यान देकर हमने कोरोना संक्रमण का मुकाबला किया है उसी प्रकार मुर्गे-मुर्गियां भी अंदरूनी शक्ति बढ़़ जाने से बर्ड फ्लू का मुकाबला कर सकेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...