Site icon Buziness Bytes Hindi

China Economic: चीन में आर्थिक मंदी से निवेशकों की बढ़ी चिंता, बेरोजगारी की स्थिति बदतर

China economic

China Economic: चीन में आर्थिक हालात ठीक नहीं है। चीन की आर्थिक मंदी से निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। वहीं चीन में युवाओं के बेरोजगारी की स्थिति भी बदत्तर होती जा रही है। इस साल के शुरुआत में कोविड लॉकडाउन हटने के बाद से आर्थिक गतिविधियों में तेजी से वृद्धि के बाद विकास की गति रुक गई है। उपभोक्ता कीमतें लगातार गिर रही हैं। रियल एस्टेट गहरे संकट में है। निर्यात में भी लगातार गिरावट आ रही है।

चीनी युआन 16 सालों में सबसे निचले स्तर पर

चीन की आर्थिक मंदी ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं और निवेशकों को चिंता में डाला हुआ है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था संकट में है। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक (एचएसआई) मंदी के बाजार में नीचे आ गया। यह जनवरी में अपने हालिया शिखर से 20 फीसद से अधिक नीचे गिर गया है।

पिछले हफ्ते चीनी युआन 16 सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जिसके बाद अनुमानित बाजार मूल्य की तुलना में डॉलर के लिए अधिक दर निर्धारित करके केंद्रीय बैंक को मुद्रा की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। मुद्दा है कि इस साल के शुरुआत में कोविड लॉकडाउन हटने के बाद से गतिविधियों में तेज वृद्धि के बाद विकास की रफ्तार रूकी है। उपभोक्ता कीमतें लगातार गिर रही हैं। रियल एस्टेट गहरे संकट में है। निर्यात में गिरावट आ रही है।

युवाओं में बेरोजगारी की स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार, बेरोजगारी की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि सरकार ने डाटा भी प्रकाशित करना बंद कर दिया है। चीन में प्रमुख गृहनिर्माता और प्रमुख निवेश कंपनी ने हाल के हफ्तों में निवेशकों को भुगतान नहीं किया। जिससे आशंका फिर से पैदा हो रही है कि हाउसिंग बाजार निरंतर गिरावट से वित्तीय स्थिरता के लिए जोखिम बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस उपायों की कमी और संक्रमण आशंकाओं ने विकास दर में गिरावट का नया दौर शुरू किया है। कई प्रमुख निवेश बैंकों ने चीन की आर्थिक वृद्धि के पूर्वानुमानों को घटाकर पांच प्रतिशत से नीचे ला दिया है।

चीन की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाया

विश्लेषकों ने शोध नोट में लिखा है कि हमने चीन की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाया है। क्योंकि चीन में प्रोपर्टीज बाजार पर संकट गहराया है। बाहरी मांग और कमजोर हुई है। नीतिगत सपोर्ट अपेक्षा से काफी कम है। नोमुरा, मॉर्गन स्टेनली और बार्कलेज के शोधकर्ताओं ने अपने पूर्वानुमानों में कटौती की थी। इसका मतलब कि चीन अपने आधिकारिक विकास लक्ष्य 5.5 फीसद से चूक सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में यह चीनी नेतृत्व के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात होगी।

Exit mobile version