Site icon Buziness Bytes Hindi

अनलॉक-1 में आपराधिक गतिविधियों में हुई वृद्धि, असामाजिक तत्वों में नहीं पुलिस का भय


अनलॉक-1 में आपराधिक गतिविधियों में हुई वृद्धि, असामाजिक तत्वों में नहीं पुलिस का भय

हापुड़। सरकार के अनलॉक-1 का ऐलान किए जाने के बाद जनपद में जहां एक ओर कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी ओर अपराधों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। नगरों में जगह-जगह और गांवों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद अपराधियों में कोई भय नहीं है। लॉक डाउन के दौरान आपराधिक गतिविधियां लगभग बंद हो गई थीं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण भारत ही नहीं पूरा विश्व पीड़ित है। इस संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन लागू किया था। इस लॉकडाउन से जहां लोगों को जहां काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था वहीं दूसरी ओर यह लाभ भी हुआ था कि इस दौरान अपराध बहुत कम हो गए थे।

अनलॉक किए जाने के बाद एक बार फिर से आपराधिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। विगत 20 दिनों में जनपद लूट, हत्या, दुष्कर्म और चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण नगरीय और ग्रामीण सभी क्षे़त्रों में पुलिस तैनात है, इसके बावजूद अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ये वारदातें घटित हुईं-

Exit mobile version