Site icon Buziness Bytes Hindi

आनलाइन गेमिंग में जीती धनराशि पर एक अप्रैल 2023 से लगेगा इनकम टैक्स

tds

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए टैक्स से जुड़े नए नियम आ गए हैं। वित्त विधेयक 2023 संशोधन के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन पर लगने वाला स्रोत पर कर कटौती अब 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।

नियम के लागू होने से एक तरफ जहां अब इससे होने वाले आय का ब्योरा करदाता को देना होगा। वहीं दूसरी तरफ, ऐसा करने से चूकने पर ऑनलाइन गेमिंग पर आयकर विभाग द्वारा टैक्स कटने वाला है।

तारीख में हुआ बदलाव

बता दें कि पहले घोषणा की गई थी कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाइन गेमिंग पर टीडीएस 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। लेकिन सरकार ने लोकसभा में एक वित्त विधेयक पारित करते हुए तारीख में बदलाव किया है। जिसके तहत अब 1 अप्रैल से ही इसमें टीडीएस कटौती को लागू किया जा रहा है।

वर्तमान में ये है नियम

वर्तमान में चल रहे नियम के अनुसार, ऑनलाइन गेम पर होने वाली जीत पर टीडीएस लागू होता है। अगर कोई व्यक्ति की ऑनलाइन गेमिंग में जीत एक वित्तीय वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक होता है, तब उसकी जीती गई राशि के लिए टीडीएस लागू होता है।

नए नियमों के मुताबिक, अब ऑनलाइन गेम से जीती गई किसी भी राशि पर टीडीएस काटा जाएगा। हालांकि, अगर इसमें कोई प्रवेश शुल्क रहता है तो पहले उसे हटाया जाएगा। फिर टीडीएस की राशि तय की जाएगी। साथ ही, ऑनलाइन गेम से जीत पर 30 फीसदी टीडीएस काटा जा रहा है।

इस तरह से जुर्माना

ऑनलाइन गेम के रिटर्न फाइलिंग नहीं करने पर पिछले वर्ष में टीडीएस राशि 50,000 रुपये से अधिक थी। वहीं, ऑनलाइन गेमिंग पर टीडीएस को दोगुनी दर से काटने का प्रस्ताव भी दिया गया है। बजट 2023 में ऑनलाइन गेमिंग पर टीडीएस कटौती के पुनर्गठन का भी प्रस्ताव है।

Exit mobile version