Site icon Buziness Bytes Hindi

IT Raid: KM कोहिनूर ग्रुप के ठिकानों पर IT Raid, मचा हड़कंप

ma27023

IT Raid आयकर विभाग ने केएम कोहिनूर ग्रुप के ठिकानों पर आज छापेमारी की। बताया जाता है कि छापेमार कार्रवाई आयकर विभाग ने पूरी तरह से गुप्त रखी। छापेमारी में आयकर विभाग के किस अधिकारी को जाना है और उनको कहां छापेमारी करनी है। इसकी जानकारी अंत तक छापेमारी टीम में शामिल लोगों को नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालयों और एमडी के आवासों से खाता और लॉगबुक, भुगतान रसीद, ग्राहकों को बेचे फ्लैट और प्लॉट की पूरी डिटेल के अलावा हार्ड डिस्क और डिजिटल सामग्री, विभिन्न दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

आयकर अधिकारियों ने आज एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी केएम कोहिनूर ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारे। इसमें हैदराबाद स्थित कार्यालयों में आयकर विभाग के अधिकारियों ने तलाशी ली। बंजारा हिल्स में प्रोमोटर मोहम्मद अहमद कादरी के परिसर और कंपनी के अन्य कार्यालयों और परिसरों को भी तलाशी के अभियान में शामिल किया गया।

तलाशी अभियान में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कॉर्पोरेट आफिस और साइट कार्यालयों को कवर किया। सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारियों ने कंपनी के आफिसों और कंपनी के एमडी के घर से खाता लॉगबुक, भुगतान रसीद, ग्राहकों को बेचे गए फ्लैट और प्लॉट, हार्ड डिस्क और डिजिटल सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया।

ED ने कार्रवाई कर जब्त की करोड़ों की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इससे पहले 25 मई 2023 को तमिलनाडु में कार्रवाई करते हुए 36.3 करोड़ रुपए की विभिन्न अचल संपत्तियों को जब्त किया था। ईडी ने कललाल समूह और अन्य के मामले में उदयनिधि स्टालिन फाउंडेशन के बैंक खाते में मौजूद 34.7 लाख रुपए भी कुर्क कर लिए हैं।

Exit mobile version