Site icon Buziness Bytes Hindi

Dainik Bhaskar और मीडिया संस्थानों पर दबिश के विरोध में हंगामा


Dainik Bhaskar और मीडिया संस्थानों पर दबिश के विरोध में हंगामा

नई दिल्ली: Monsoon Session के तीसरे दिन कि शुरुआत होते ही Rajya Sabha में विपक्ष ने Dainik Bhaskar Group पर IT विभाग द्वारा दबिश के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। Bhaskar Group पर Income Tax Department के छापों का विरोध करते हुए विपक्षी दलों ने नारेबाजी की। जिसके बाद आज एक बार फिर Opposition के हंगामे के चलते सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीँ, Lok Sabha में भी फोन टैपिंग और जासूसी के मुद्दे पर भी विपक्ष ने हंगामा खड़ा किया हुआ था।

अपने पाठको को हम बता दें कि Corona महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी मिसमैनेजमेंट की असल तस्वीर रखने वाले Dainik Bhaskar Group के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के Income Tax Department ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची है और कार्रवाई जारी है।

पेगासस की कहानी मनगढ़ंत और काल्पनिक है, जिसका कोई सबूत नहीं है : भाजपा

वही इस पूरे मामले पर Bhaskar Group पर दबिश के बाद Congress नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये देश के सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश है। उधर दिल्ली के Chief Minister अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छापे मीडिया को डराने का प्रयास हैं।

Monsoon Session: तीसरे दिन भी Opposition का हंगामा जारी

Exit mobile version