- सपा अध्यक्ष ने लगाया केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी और पार्टी के फाइनेंसर माने जाने वाले मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के घर पर आज इनकम टैक्स का छापा डाला गया है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तो इनकम टैक्स वाले ही आए हैं, ईडी और सीबीआई का आना अभी बाकी है। कहा कि उन्हें पहले से ही पता था कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों को छापा मारने के लिए भेजा जाएगा। पूर्व में कांग्रेस पार्टी भी इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विरोधियों को डराती थी, अब यही काम भाजपा कर रही है।
Read also: अखिलेश यादव ने दिया राकेश टिकैत को सपा में शामिल होने का न्यौता
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि चुनाव आने से पहले ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई आ जाएगी। राजीव राय सपा के प्रवक्ता हैं और वह अपना इनकम टैक्स दाखिल करते रहें हैं। अगर पहले कोई दिक्कत इनकम टैक्स विभाग को थी तो उसकी जांच पहले क्यों नहीं की गई। अब चुनाव के समय एजेंसियों को दबाव में लेने के लिए भेजा जा रहा है।
Read also: मीडिया समूह दैनिक भास्कर के परिसरों पर इनकम टैक्स के छापे
गौरतलब है कि राजीव राय के मऊ में सादतपुरा आवास पर छापा डाला गया है। 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके राजीव राय के दुबई और बेंगलुरु में मेडिकल काॅलेज हैं। वही लखनऊ में जैनेंद्र यादव के गोमतीनगर स्थित आवास पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। जैनेंद्र यादव अखिलेश के करीबी थे और उनके ओएसडी भी बने थे। आगरा, लखनऊ और कई शहरों में जैनेंद्र की कई जमीने होने के साथ उनकी मिनरल वाटर बनाने की फैक्ट्री भी है। मैनपुरी में आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा है जो काफी समय से मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं।

