Site icon Buziness Bytes Hindi

Income Tax Raids: राजस्थान के गृहराज्य मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा, 48 घंटे से चल रही फ्लोर मिल में जांच

किच्छा। राजस्थान के गृहराज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के घर और फ्लोर मिल पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। छापामार कार्रवाई पिछले 46 घंटे से चल रही थी। आयकर विभाग की टीम पूरे 46 घंटे बाद मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के घर से निकली है। वहीं आयकर विभाग की टीम इस समय मंत्री के फ्लोर मिल पर है। छापेमार कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने किसी को भी मंत्री के घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जबकि जांच के दौरान फ्लोर मिल में काम जारी रहा। राजस्थान के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव की कोठी व फ्लोर मिल पर पड़े आयकर के छापे के बाद सुबह करीब पांच बजे अधिकारी लौट गए हैं। बता दें कि बुधवार को कई आयकर अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ राजस्थान के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव की आवास विकास कॉलोनी स्थित कोठी और रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट पर छापा मारा था। छापेमार की ये कार्रवाई लगातार 48 घंटे तक चली।

इस दौरान अधिकारी कोठी व मिल के अंदर पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। इस दौरान मंत्री पुत्र मधुर यादव, भाई विजय पाल यादव, भतीजे आदेश और अभिषेक व इनके परिजनों में से किसी को आयकर की टीम ने बाहर नहीं आने दिया। हालांकि दिन में अधिकारियों का खानपान लेकर वाहन आते-जाते रहे। छापे की कार्रवाई को लेकर मीडिया कर्मियों को किसी तरह की कोई भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं छापेमारी की इस कार्रवाई से उत्तराखंड से लेकर राजस्थान तक हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version