अनुचित खानपान और शारीरिक श्रम नहीं करने के चलते कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें कैंसर भी शामिल है। इसके लिए जरूरी है कि दिनचर्या में सुधार करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। विशेषज्ञों कैंसर से बचाव के लिए डाइट में कई चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें
एंटीऑक्सिडेंट्स सेल्स यानी कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो एंटीऑक्सीडेंट असंतुलित अणुओं के चलते सेल्स को होने वाली क्षति से बचाता है। बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ए,सी, ई और लाइकोपेन ये सभी एंटीऑक्सीडेंट हैं। इसके लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें।
ओमेगा-3 युक्त फूड्स
नट्स, अलसी, तिल, कद्दू के बीज, सूर्यमुखी के बीज, तिलहन मछली जैसे साल्मन, टूना, हेरिंग आदि में ओमेगा-3 पाया जाता है। ओमेगा-3 कोशिका संकेत और कोशिका संरचना और झिल्लियों की तरलता में एक आवश्यक भूमिका निभाता है।
लहसुन
कई शोध में दावा किया गया है कि नियमित रूप से लहसुन के सेवन से DNA की मरम्मत और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। लहुसन में एलिसिन पाया जाता है जो कैंसर बीमारी से रक्षा करता है। ब्रोकली, पत्ता गोभी, ग्रीन टी, सोयाबीन, टमाटर, गाजर, प्याज, चुकंदर, लाल अंगूर और साइट्रस फ्रूट्स एंटी कैंसर माने जाते हैं।
करेला
इसमें बायोएक्टिव पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन पाए जाते हैं जो एंटी कैंसर की तरह काम करते हैं। इसके लिए करेला का सेवन अधिक से अधिक कर सकते हैं।

