Site icon Buziness Bytes Hindi

Incident: ट्रेन में बैठे यात्री के गर्दन में घुसी सरिया, मौत

incident

मौत का कोई ठिकाना नहीं होता, कहीं से भी आ सकती है, अब इस घटना को ही ले लीजिये। एक शख्श आराम से ट्रेन में बैठा सफर कर रहा है. ट्रेन की खिड़कियां और दरवाज़े भी बंद हैं, तभी अचानक खिड़की का शीशा तोड़ती हुई एक लोहे की सरिया आती और खिड़की के पास बैठे सफर कर रहे उस शख्स की गर्दन के आर पार हो जाती है, जो व्यक्ति कुछ सेकंड पहले अपने गंतव्य के बारे में सोच रहा था वह एक पल में संसार से चला जाता है, उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. यह कोई फ़िल्मी कहानी नहीं, असली दिल दहलाने वाली घटना है जो आज नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में घटी.

घटना से हर कोई हतप्रभ

जानकारी के मुताबिक नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज के नजदीक दांवर-सोमना के पास यह दर्दनाक घटना घटित हुई. ट्रेन के जनरल कोच में बैठे एक यात्री की गर्दन में अचानक एक लोहे की सरिया घुस गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल यूपी के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हरिकेश दुबे नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे कि अचानक सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर प्रयागराज के नजदीक दांवर-सोमना के पास खिड़की के शीशे को तोड़ती हुई एक लोहे की सरिया सीट पर बैठे हरिकेश दुबे की गर्दन में आरपार हो गई. अचानक हुई इस घटना से कोच में सवार सभी यात्री सन्न रह गए और कुछ देर तक तो किसी के कुछ समझ में ही नहीं आया. इसके बाद कोच में मच गयी.

मुआवज़े का एलान अभी तक नहीं

ट्रेन को अगले स्टेशन अलीगढ जंक्शन पर रोका गया. रेलवे पुलिस ने घटना की जानकारी आला अधिकारीयों को दी. पता चला है कि घटना वाली जगह के पास रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी एक लोहे की सरिया पास गुज़र रही ट्रेन में जा घुसी। शव को जीआरपी को सौंप दिया गया है. अधिकारीयों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. पहली नज़र में यह रेलवे की तरफ से की गयी घोर लापरवाई नज़र आ रही है. अभी तक यात्री को किसी भी तरह के मुआवज़े की भी घोषणा नहीं की गयी है.

Exit mobile version