प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल के कोच्चि में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोदी ने कोच्चि में BPCL का 6,000 करोड़ रुपये का पेट्रो-कैमिकल प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित किया है. पीएम मोदी ने कहा कि आज उद्घाटन किए जा रहे काम कई क्षेत्रों को कवर करते हैं और भारत की ग्रोथ के सफर को ऊर्जा देते हैं. उन्होंने कहा कि इस BPCL कॉम्पलैक्स के साथ फॉरेन एक्सचेंज बचेगा, कई उद्योगों को फायदा होगा और नौकरी के अवसर पैदा होंगे.
इससे पहले मोदी ने चेन्नई में मेट्रो रेल फेज-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया. इसे 3770 करोड़ रुपये की कीमत से पूरा किया गया है. यह 9.05 किलोमीटर लंबा एक्सटेंशन उत्तरी चेन्नई को एयरपोर्ट और सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा. मोदी ने चेन्नई बीच और Attipattu के बीच चौथी रेलवे लाइन का भी उद्घाटन किया है. 22.1 किलोमीटर का यह सेक्शन 293.40 कीमत का है, जो चैन्नई और Thiruvallur जिलों को पार करता है.
इसके साथ प्रधानमंत्री ने चेन्नई में आईआईटी मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला रखी है. कैंपस को चेन्नई के करीब Thaiyur पर बनाया गया है. इसके पहले चरण में 1000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत है. यह 2 लाख स्क्वॉयर मीटर से ज्यादा के क्षेत्र में फैला है.

