उत्तर प्रदेश में बुलंद है अपराधियों के हौंसले मथुरा में एसडीएम को घर जाकर धमकाया

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बुलंद है अपराधियों के हौंसले मथुरा में एसडीएम को...

Date:


उत्तर प्रदेश में बुलंद है अपराधियों के हौंसले मथुरा में एसडीएम को घर जाकर धमकाया

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें न तो पुलिस का डर और न ही किसी बड़े अधिकारियों का. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मथुरा में बदमाश डिप्टी कलेक्टर के आवास पर जाकर उनको धमकी देते हैं.

मथुरा में तैनात डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय के आवास पर जाकर बदमाशों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी है. धमकी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. राजीव उपाध्याय ने इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी और एसएसपी को दी.इस घटना पर डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय का कहना है कि उनके आवास पर एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी है. इस संबंध में डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा गया गया. जिलाधिकारी ने गनर उपलब्ध कराने को कहा है.

वहीं इस मामले में एसपी सिटी उदय शंकर सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात डिप्टी कलेक्टर को धमकी देने का मामला सामने आया, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई. एसपी सिटी ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...