Site icon Buziness Bytes Hindi

इस तरह मानसून में भी रख सकते हैं स्किन का ख्याल लगाएं सनस्क्रीन


इस तरह मानसून में भी रख सकते हैं स्किन का ख्याल लगाएं सनस्क्रीन

न्यूज़ डेस्क : मानसून न सिर्फ अपने साथ कई गंभीर बीमारियां लाता है, बल्कि उनके लिए यह मौसम काफी समस्याओं भरा होता है. ये मौसम आपकी स्किन के लिए भी मुश्किल भरा होता है. जिनकी त्वचा अधिक ऑयली, सेंसेटिव होती है. इस मौसम में हवा में नमी का स्तर काफी हद तक बढ़ जाता है.

साथ ही वातावरण में जीवाणुओं के अधिक सक्रिय होने से कील-मुंहासे, एलर्जी और बालों के झड़ने की समस्या भी शुरू हो जाती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में स्किन का ख्याल कैसे रखना चाहिए. 

सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर न निकलें वरना ‘सनबर्न’ की शिकायत हो सकती है. सप्ताह में एक या दो बार स्क्रब जरूर करें. इसके लिए बेसन, शहद, नींबू के रस और दही से बना फेस पैक लगाने से लाभ होगा.

Exit mobile version