Site icon Buziness Bytes Hindi

पहली ही फ़ोन कॉल में शी जिन-पिंग ने दी बाइडेन को चेतावनी


पहली ही फ़ोन कॉल में शी जिन-पिंग ने दी बाइडेन को चेतावनी

बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति ने अपने अमरीकी समकक्ष के साथ पहली ही फ़ोन कॉल में, उन्हें ताइवान और हांगकांग के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचने की चेतावनी दे डाली।

सहयोग सबसे अच्छा विकल्प
चीन के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत में चीन के राष्ट्रपति शी जिन-पिंग ने आशा जताई कि वाशिंगटन ताइवान, हांगकांग और शिनजियांग के मामलों में एहतियात से काम लेगा। जिन-पिंग का कहना था कि पारस्परिक और सार्थक सम्मान आवश्यक है और बीजिंग और वाशिंगटन के लिए ईमानदारी से सहयोग सबसे अच्छा विकल्प है।

बाइडेन का दावा
ग़ौरतलब है कि चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की पिछले अमरीकी प्रशासन का अनुसरण करते हुए, बाइडन ने दावा किया है कि शिनजियांग, ताइवान और हांगकांग में मानवाधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन किया जा रहा है।

चीन कई बार दे चूका है वार्निंग
चीन वाशिंगटन को कई बार चेतावनी दे चुका है कि बीजिंग, हांगकांग और ताइवान में अमरीकी हस्तक्षेप का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है, और अगर वह इस क्षेत्र के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना जारी रखता है, तो वाशिंगटन के लिए इसके गंभीर परिणाम निकलेंगे।

Exit mobile version