देहरादून। सुबह अचानक तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। जेठ के इस महीने में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। बारिश से सड़कों पर अधिकांश जगहों पर पानी एकत्र हो गया। इससे मौसम का मिजाज बदलली है। वहीं बारिश ने स्मार्ट सिटी देहरादून के साथ नगर, निगम, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम सरकारी विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की कलई खुल गई। सड़कों पर बने गड्ढों के साथ ही सड़क किनारे नालियोें में पानी एककत्र होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। सबसे बुरी स्थिति आईएसबीटी की रही।
Read also: Summer Hair Wash Tips: गर्मियों में बालों को कब धोना चाहिए? जाने यहां!
जहां पूरे बस अडडा परिसर में पानी भरा हुआ था। ऐसे में यात्रियों को बस तक पहुंचने के लिए पानी के बीच से होकर जाना पड़ा। इसके अलावा पथरीबाग और सिंगल मंडी के पास सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में बिजली की कटौती के चलते काफी परेशानी हुई। इसके चलते अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विज्ञानी और मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी देहरादून और आसपास के जिलों में बादल रहेंगे और कई दौर में हल्की हवाओं के साथ बारिश भी होगी।
