Site icon Buziness Bytes Hindi

जनसभा के बीच लोगों से वोट मांगने के लिए मंच पर ही लेट गए भाजपा जिला अध्यक्ष


जनसभा के बीच लोगों से वोट मांगने के लिए मंच पर ही लेट गए भाजपा जिला अध्यक्ष

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे नेताओं के द्वारा आजमाए जा रहे हैं और वोटरों से अब अपनी पार्टियों के लिए वोट मांगे जा रहे हैं क्योंकि इसी तरह का एक मामला सामने आया है जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने भरी जनसभा में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लोगों से वोट की अपील के दौरान मंच पर ही लेट गए और हाथ जोड़कर लोगों से वोट की अपील की इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती दिखाई दे रही भाजपा : सर्वे

बता दें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद का है जहां पर कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमारी मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के देव कोलिया गांव जनसभा स्थल पर पहुंचे थे इस जनसभा कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह के सामने भरी जनसभा में लोगों से वोट मांगने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शशांक उसमें हाथ जोड़कर जनता के सामने मंच पर लेट गए और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राम कुमारी मौर्या को भारी मतों से जिताने के लिए लोगों से अपील की इस पूरे मामले को लेकर के जिला अध्यक्ष के मंच पर लेट कर वोट की अपील करने वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसे चुनावी हथकंडा बता रहे हैं ।

Exit mobile version