Site icon Buziness Bytes Hindi

खतीबे अकबर की याद में बरसी की मजलिस 19 फरवरी को


खतीबे अकबर की याद में बरसी की मजलिस 19 फरवरी को

लखनऊ: खतीबे अकबर मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर और ख़तीबे इरफ़ान मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अशफ़ाक़ साहब की बरसी की मजलिस 19 फ़रवरी को विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित शिया पी जी कालेज के सईदुल मिल्लत हॉल में आयोजित की गयी है.

मजलिस को खतीबे अहले बैत मौलाना सैयद आबिद बिलग्रामी खिताब करेंगे। ख़ानवादा खतीबे अकबर की जानिब से फ़ख़्रे मिल्लत मौलाना यासूब अब्बास ने मजलिस में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से शिरकत की अपील की है ताकि लोगों को खतीबे अकबर और खतीबे इरफ़ान की जीवनशैली और उनकी सेवाओं व उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी हासिल हो सके.


बता दें कि खतीबे अकबर मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर के नाम मुंबई की मुग़ल मस्जिद में सबसे ज़्यादा मजलिसें पढ़ने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज है. मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर शिया पर्सनल बोर्ड के संस्थापक रहे हैं और आजीवन वह बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं. डॉ मौलाना यासूब अब्बास फखरे मिल्लत जो की मिर्ज़ा मौलाना मोहम्मद अथर के बड़े बेटे एवं वर्तमान में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव है. इन्होने बताया की कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मजलिस का आयोजन किया गया है.

Exit mobile version