Site icon Buziness Bytes Hindi

सेक्स के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे

रिलेशनशिप:- भारत एक ऐसा देश है जहां लोग आज भी सेक्स पर बात करने से बचते रहते हैं। उन्हें सेक्स में इंटरेस्ट रहता है लेकिन सबके सामने इस विषय पर बात करना उन्हें बिल्कुल नहीं रास आता। वही अब फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमे सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे। क्योंकि इस सर्वे में सेक्स को लेकर औरत और पुरुष के नजरिए की बात की गई और कहा गया कि सेक्स को लेकर दोनो की भावनाएं और विचार भिन्न है। 
रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है की पुरूष की तुलना में महिलाएं सेक्स के लिए जल्द एक्टिव होती है। लड़कियां केवल 15 साल की उम्र में फिजिकल इंटीमेसी के लिए तैयार हो जाती हैं। जबकि लड़कों में यह संभावना कम होती है। 
सर्वे में कहा गया है कि जब उन्होंने 25 से 49 साल की महिलाओं से सवाल किया कि उन्होंने पहली बार कब सेक्स किया तब जवाब था (10.3 प्रतिशत महिलाओं ) 15 साल की उम्र में वहीं पुरुषों की संख्या उनसे कई गुना कम थी। इस उम्र में सेक्स करने वाले पुरुषों का आंकड़ा 0.8 फीसदी था। 
विशेषज्ञ का कहना है कि लड़कियों के सेक्सुअली एक्टिव होने की वजह से वह यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं।भारतीय समाज आज भी पुरुष प्रधान समाज है और सेक्स के मामले में भी उनकी ही चलती है। यह भी एक वजह है। वहीं 3 प्रतिशत लड़कियों का कहना है कि 22 साल की उम्र से पहले उनका रेप हो चुका था। सर्वे के अनुसार अशिक्षित लड़कियों मे पहली बार सेक्स की औसत उम्र 17.5 , पढ़ी लिखी लड़कियों में ये औसत उम्र 22.8 , गरीब लड़कियां 17.8 , अमीर लड़कियों में औसत उम्र 21.2 थी।
Exit mobile version