Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav 2022: अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान


UP Chunav 2022: अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

लखनऊ: Uttar Pradesh Assembly Election| उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के सातवें चरण (seventh phase) में नौ ​जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा। इनमें जिला चंदौली की चकिया (अजा), सोनभ्रद की राबटर्सगंज और दुद्धी विधान सभा सीट पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से चार बजे तक रहेगा। जबकि बाकी 51 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से छह बजे तक मतदान होगा। इन नौ जिलों में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर,भदोही और सोनभद्र शामिल हैं। सातवें चरण के मतदान में नौ जिलों के 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1.09 करोड़ पुरूष, 97.08 लाख महिला और 1027 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। सातवें चरण में 54 विधान सभा क्षेत्रों में 613 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं।

Read also- Uttar Pradesh Assembly Election: मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी, सातवें चरण के लिए सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट

चुनाव में 23,614 मतदेय स्थल और 12,210 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वोटिंग पर निगरानी के लिए आयोग ने 52 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक और 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अलावा 1621 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 195 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2796 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। सातवें चरण के नौ जिलों में चुनाव से पहले 2.28 करोड़ नकद तथा 1.92 लाख लीटर शराब पकड़ी गई है। हर जिले के 50 फीसदी मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग (election commission) तीनों स्तर पर किया जायेगा। चुनाव के दौरान 5510 भारी वाहन, 4521 हल्के वाहन और 1,04,058 मतदान कार्मिक लगे हैं। इसके साथ ही सातवें चरण में 548 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 81 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

Exit mobile version