Delhi NCR: बढती गर्मी में बदला सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढाई का समय

न्यूज़Delhi NCR: बढती गर्मी में बदला सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढाई...

Date:

गाजियाबाद। दिल्ली एनसीआर में इन दिनों एकाएक गर्मी बढ़ी हुई है। चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी से किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसे ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बेसिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। गाजियाबाद में बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कक्षा 8 तक के बच्चों की पढ़ाई का समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 तक कर दिया गया है। जबकि 1:30 तक शिक्षक स्कूल के अन्य कार्यों को पूरा करेंगे।

Read also: बिहार में छात्रों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा मेडिटेशन

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के बीएसए बृज भूषण ने बताया कि इन दिनों एकाएक तापमान बढ़ गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण लोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं छोटे बच्चों को भी गर्मी से कोई नुकसान ना पहुंचे। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

जब तक गर्मी का प्रकोप जारी है। तब तक कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल आने का समय 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कर दिया गया है। जैसे ही तापमान सामान्य होगा तो फिर से पुराने समयानुसार ही परिवर्तित कर दिया जाएगा।उधर चिलचिलाती गर्मी में स्कूल जा रहे बच्चों के अभिभावकों का भी कहना है। कि जिला प्रशासन के द्वारा जो यह समय परिवर्तित किया गया है वह प्रशासन का सही कदम है। क्योंकि जिस तरह से एकाएक गर्मी बढ़ रही है तो बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...