पैसा कमाने के लालच में मरीजो की सांस को लगाया दांव पर

मेरठ रीजनपैसा कमाने के लालच में मरीजो की सांस को लगाया दांव पर

Date:


पैसा कमाने के लालच में मरीजो की सांस को लगाया दांव पर

बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से बना रहे थे ऑक्सीजन सिलिंडर के फ्लो मीटर
मानक पूर्ण किये बिना बनाये गये फ्लो मीटर ऑक्सीजन की नहीं दे सकते सही रीडिंग

मेरठ। पैसे कमाने का लालच में लोग मरीजों की उखड़ती सांस को दांव पर लगाते हुए भी जरा नहीं सोचते। मेरठ में अवैध रूप से बन रहे ऑक्सीजन सिलेंडर के फ्लो मीटर शायद ही ऑक्सीजन सप्लाई की सही रीडिंग दे पायें। लेकिन यह फ्लो मीटर बनाने वालों ने इस बात की चिंता नहीं की के गंभीर स्थिति में आये मरीज को यदि सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिली तो उनकी जान भी जा सकती है। मेरठ सर्विलांस सेल ने ऑक्सीजन सिलेंडर के फ्लो मीटर बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मार कर फैक्टरी संचालक समेत छह आरोेपी हिरासत में लिये हैं। चार माह से चल रही इस अवैध फैक्ट्री से अब तक हजारों फ्लो मीटर बेचे जाने की बात सामने आयी है। पुलिस इस मामले मंे कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मेरठ में सर्विलांस सेल ने लिसाड़ी गेट में ऑक्सीजन सिलेंडर पर लगने वाले फ्लो मीटर बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कर भारी तादाद में फ्लो मीटर और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकरनगर गली नंबर 5 में चार माह से यह फैक्ट्री बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से चल रही थी। फ्लो मीटर से कितनी गैस ऑक्सीजन सिलेंडर से मरीज तक जायेगी इसका कोई पैमाना फैक्ट्री में नहीं मिला। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक इमरान सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है।

अवैध फैक्ट्री संचालक इमरान ने बताया कि वह आठ सौ रुपये में तैयार होने वाला फ्लो मीटर एक हजार से लेकर 15 सौ रुपए तक बेच रहा था। मेरठ, हापुड़, दिल्ली सहित देहात क्षेत्रों में फ्लो मीटर की सप्लाई की जा रही थी। कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर के फ्लो मीटर की मांग और इसको बनाकर बेचने में होने वाली मोटी कमाई के लालच में इमरान ने करीब चार माह पूर्व फ्लो मीटर बनाना शुरू कर दिया था।

इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि आपदा काल में लोगों की जान को दांव पर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ताकि ऐसा काम करने वालों में सख्त संदेेश जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...