Site icon Buziness Bytes Hindi

बेरोजगारी के दौर में टाटा देगा रोजगार निकलने जा रही है बम्फर भर्ती

बाजार:- पिछले काफी समय से भारत मे महंगाई और बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़े हुए हैं वही इस महंगाई से बचने के लिए लोग आय दिन रोजगार की तलाश कर रहे हैं। वही अब बड़ी खबर यह है कि टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी कम्पनी में नए कर्मचारियों की भर्ती निकालने वाली है। सूत्रों का कहना है कि टाटा मोटर्स चालू वित्त वर्ष में मौजूदा कर्मचारियों के कौशल विकास के साथ ही नई भर्ती के जरिये अपनी शोध एवं विकास (R&D) क्षमताओं को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स इसके जरिए अपनी कम्पनी का विस्तार पर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाह रही है। वही इस समय कम्पनी ईवी खंड में बैटरी पैक और वाहन के रंगरूप को लेकर अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने पर विचार कर रही है। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा की हम इस साल टाटा मोटर्स में धमाकेदार भर्ती करने की तैयारी में है। लेकिन इसके साथ ही एक अन्य क्षेत्र है, जहां हम बहुत गहराई से काम कर रहे हैं और वह है आरएंडडी के भीतर मौजूदा इंजीनियरों का कौशल विकास।
उन्होंने आगे कहा , टाटा मोटर्स इस समय गम्भीरता से कम्पनी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमारा उद्देश्य भारत मे टाटा की पहुंच बढाना है और टाटा को जन जन से जोड़ना है। हम अपनी पहुंच बढाने के लिए और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जेएलआर सहित अन्य समूह संस्थाओं के साथ सहयोग बढाएंगे। जेएलआर सहित विभिन्न टाटा कंपनियों के साथ कई तरह के गठजोड़ होंगे और हम टाटा को एक विशाल कम्पनी के रूप में प्रजेंट करेंगे। हमने नई टेक्नोलॉजी से जुड़ने का फैसला किया है अब हम मार्केट में नए रूप में उभर कर आएंगे।
Exit mobile version