Site icon Buziness Bytes Hindi

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम,शबा बनीं चैंपियन


वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम,शबा बनीं चैंपियन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला डिग्री कालेज (Shaheed Mangal Pandey Rajkiya Mahila College) माधवपुरम में 22 वे वार्षिक क्रीडा समारोह का आयोजन किया गया। ये क्रीड़ा समारोह दो दिन चला। दो दिवसीय इस क्रीडा समारोह में कालेज की छात्राओं ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। 22वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुई। क्रीडा समारोह की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ0 अंजू सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। छात्राएं अधिक से अधिक ऐसी प्रतियोगिता में भाग लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक छात्रा का स्वस्थ्य होना जरूरी है। उन्होंने क्रीडा समारोह में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Read also: बिहार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेलवे में महिला क्रू-मेंबरों ने संभाला ट्रेनों का परिचालन


आज इन खेलों में इन छात्राओं ने मारी बाजी :

आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच किमी दौड़,रस्साकशी और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सबा खातून, दूसरे स्थान पर सिमरन कर्दम और तीसरे स्थान पर खुशी शर्मा रहीं। वहीं पांच किमी दौड़ में तनु मनराल प्रथम,सलोनी बीकॉम द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर और सोनिया,प्रियंका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में पहले नंबर पर एनसीसी की टीम रही। जिसमें रितिका त्यागी,अमृता, कीर्ति सिंह,तनु ओझा, प्राची रानी के अलावा अन्य छात्राएं रही। वहीं दूसरे स्थान पर बीएड की प्रिया गौतम, रूबी, श्वेता दीक्षित, ज्योति, ज्योति, मोनिका, सिमरन कर्दम, इकरा खातून, स्वाति तोमर, तथा नेहा रहीं। तीसरे स्थान पर कला संकाय की बीए प्रथम वर्ष से सोनिया, शाकिरा, निगारिश, प्रिया, पायल, तनु सैनी,तनु, संजना, ईशिका तथा कुलसुम रहीं ।

Read also: दिल्ली सरकार का मकसद आश्रय गृहों को सरकारी स्कूलों की तरह विश्वस्तरीय बनाना: राजेन्द्र पाल गौतम

सबा खातून को सत्र 2021-22 का चैंपियन एवं तनु मनराल को उपचैंपियन घोषित किया गया। खेल प्रतियोगिता का संचालन डॉ० पूनम भंडारी ने किया। आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ0 भारती शर्मा एवं डॉ0 जितेंद्र बालियान सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का सहयोग रहा। प्राचार्य ने सभी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य ने कालेज के सभी स्टाफ के सहयोग की सराहना की और धन्यवाद ​दिया।

Exit mobile version