Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Sotiganj News: सोतीगंज में दोबारा वाहन कटान की फिराक में कबाड़ी,एसएसपी से मिलकर रखी ये मांग

मेरठ। सोतीगंज बाजार में वाहनों के कमेले पर ताला डालने वाले कप्तान प्रभाकर चौधरी का स्थानांतरण हुए 12 दिन हुए हैं। उनके जाने के बाद से अब एक बार फिर से सोतीगंज के कबाड़ी वाहन कटान का धंधा शुरू करने के जुगाड़ में लग गए हैंं इंटेलीजेंस की ओर से जारी रिपोर्ट में सातीगंज में फिर से वाहन ​कटान शुरू होने की आंशका जाहिर की है। जिस पर नए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कुछ कबाड़ियों के नाम चिन्हित कर लिए हैं। पुलिस इन कबाड़ियों उन पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। इसी बीच सोतीगंज के कबाड़ियों का एक गुट एसएसपी से मिलने पहुंचा। उनका कहना था कि जीएसटी देने वाले दुकानदारों को  फिर से कबाड़ी का काम शुरू करने की अनुमति दी जाए। उन्हें अपने परिवार पालने मेें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Read also: Meerut Update : सोतीगंज रैकेट के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज होगा

बता दें कि सोतीगंज में वाहनों का कमेला बंद होने के बाद वाहन चोरी की घटनाओं में भी बहुत कमी आई है। ​कुछ कबाड़ियों ने तो दूसरा व्यापार तक कर लिया। मेरठ के एसएसपी रहे प्रभाकर चौधरी का गत 12 दिन पहले आगरा स्थानांतरण हो गया है। उसके बाद से सोतीगंज के कबाड़ी फिर से वाहन कटान की फिराक में है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 से अधिक कबाड़ी धंधा शुरू करने की तैयारी कर रहे है। एएसपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद कबाड़ियों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करने में लगी है।

Read also: पंच-गवाह प्रभाकर सेल से पूछताछ करेगी दिल्ली एनसीबी की टीम

सोतीगंज व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष ताहिर के सा​थ कबाड़ी एसएसपी आफिस पहुंचे। उनका कहना है कि कबाड़ी जीएसटी दे रहे हैं। इसलिए वाहन कटान का धंधा फिर से शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि वो भरोसा दिलाते हैं कि चोरी के वाहनों का कटान नहीं करेंगे। एसएसपी ने कबाड़ियों को बताया कि कोई दुकान बंद नहीं कराई गई है। प्रकरण पहले का है इस मामले में फिलहाल कोई दुकान नहीं खोली जाएगी। पूरा मामला देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा। देर रात पुलिस को सोतीगंज में लावारिस सेंट्रो कार मिली है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version