Site icon Buziness Bytes Hindi

Floods In Pakistan: पाकिस्तान में बारिश से बिगड़े हालात तीन बच्चों सहित छह की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं। बारिश से बिगड़े हालात के चलते पाकिस्तान में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। इस समय दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान सहित देश के तमाम हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौतों का कारण बारिश के चलते मकानों का गिरना माना जा रहा है। मृतकों में महिलाएं शामिल हैं। इस बीच दक्षिण-पश्चिम बलुचिस्तान में आई बाढ़ में दर्जनों लोग लापता हो गए हैं।

Read also: Uttarakhand Temperature Rises Due To Hot Wind: पाकिस्तान से आई गर्म हवाओं से बढ़ा उत्तराखंड का पारा, तप रही पहाड़ों की रानी मंसूरी

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, अभी मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी बलुचिस्तान के दूरदराज इलाकों में रात से आई बाढ़ से दर्जनों लोग लापता हैं। अधिकारियों का मानना है कि सोमवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का दौर अभी भी जारी है। जिससे देश के कई प्रांतों में दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पाकिस्तान में जून के बाद से बारिश की घटनाओं में अब तक 38 लोगों की जान चली गई है।

Read also: Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में रात 10 बजे के बाद शादी समारोहों में लगी रोक

पाकिस्तान में बारिश के चलते अब तक 200 से अधिक मकान गिर गए हैं। बारिश के चलते हालात काफी खराब हैं। बता दें कि एक ओर पाकिस्तान वैसे ही आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर अब बारिश के चलते आई आपदा के कारण लोगों पर एक और विपत्ति आ गई है। पाकिस्तान सरकार ने एक सरकारी बयान जारी कर यह कहा है कि बारिश से बचाव के लिए प्रयास जारी है। काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके लिए सरकार की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। वहीं जो इलाके बाढ़ग्रस्त हैं वहां पर लोगों को कहा गया है कि वो इलाका छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाए।

Exit mobile version