Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : मेरठ में बीच सड़क चाचाओं ने भतीजे का गला रेता, तमाशा देखते रहे लोग

मेरठ शहर में आज तीन चाचाओं ने मिलकर बीच सड़क अपने भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस दुर्दांत घटना को भारी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे, यहाँ तक कि युवक मरणासन अवस्था में सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा और लोग अपने वाहनों को उसके पास से बचाते हुए निकलते रहे. पुलिस को इस घटना की जब जानकारी मिली तो उसे लेकर अस्पताल जाने लगी जहा रास्ते में ही उसका निधन हो गया। 

Also Read  : UP News : प्रयागराज कांड पर बोले संजय सिंह- ख़त्म हो रही सरकार से न्याय की उम्मीद

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मेरठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह परिवार के बीच का ही मामला है. उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी एक ही परिवार के हैं और एक ही घर में रहते हैं, रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं. आज सुबह सहरी के समय परिवार में आपस में कुछ कहसुनी  हुई थी जिसके बाद आज दोपहर इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जांच टीम बना दी गयी हैं जो मामले की विवेचना करेगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बेरहमी से एक युवक (नाम साजिद) को बीच सड़क तीन लोग, जो उसके सगे चाचा बताये जा रहे हैं, किसी धारदार हथियार से वार पर वार कर रहे हैं. युवक अपने को बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रहा है लेकिन सब तमाशाई बने हुए हैं, इस बीच उनमें से एक चाचा जो लाल शॅर्ट पहने हुए है, वापस आता है और बेसुध पड़े साजिद का गला रेत देता है ताकि बचने की कोई गुंजाईश न रहे. 

इस पूरे हत्याकांड में लोगों की असंवेदनशीलता को देखकर शर्म का एहसास होता है और मेरठ जिसे क्रांतिधरा कहा जाता है वहां के लोगों पर भी सवाल खड़े करता है और साथ सवाल खड़े होते हैं कानून व्यवस्था पर पीठ थपथपाने वाली योगी सरकार पर. प्रयागराज के एक हफ्ते में दो नरसंहार हों या मेरठ का यह हत्याकांड, बदमाश बेख़ौफ़ हैं, उन्हें बुलडोज़र का भी कोई डर नहीं।

Exit mobile version