Site icon Buziness Bytes Hindi

Cheap Liquor In Delhi: दिल्ली में सस्ती हुई शराब तो आबकारी विभाग को लगा करोड़ों का फटका

गाजियाबाद। दिल्ली में शराब सस्ती होने के कारण गाजियाबाद में पिछले माह शराब की बिक्री बेहद कम हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 1 महीने में 13.18 करोड़ कि कम शराब की बिक्री दर्ज की गई है। इसका सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है कि इन दिनों दिल्ली में शराब सस्ते दामों पर दी जा रही है और गाजियाबाद में रहने वाले लोग चोरी छिपे दिल्ली से शराब खरीद कर ला रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद भी शराब की बिक्री पर खासा असर पड़ा है।

Also read: ‘हरिजन’ नहीं अब ‘डा0 अंबेडकर’ शब्द का इस्तेमाल करेगी Kejriwal Sarkar

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों दिल्ली में शराब सस्ते दामों पर दी जा रही है। जिसका असर गाजियाबाद में शराब की बिक्री पर खासा असर हुआ है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग को 31 दिनों में 13.18 करोड़ों रुपए का घाटा हुआ है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मई 2021 में 15 लाख और मई 2022 में विदेशी शराब की 7 लाख बोतलों की ही बिक्री हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण यही माना जा रहा है। कि दिल्ली में शराब सस्ती है और अंग्रेजी शराब के शौकीन लोग दिल्ली से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर ला रहे हैं।

Also Read : Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला की हत्या का बदला दो दिन में लेने का ऐलान, पंजाब से दिल्ली तक गैंगवार की आशंका

उन्होंने बताया कि खास तौर पर दिल्ली के बेहद नजदीक बॉर्डर के आसपास वाले इलाके जैसे साहिबाबाद, राजेंद्र नगर, वैशाली, लोनी ,खोड़ा, भोपुरा, कौशांबी, इंदिरापुरम, कविनगर ,राजनगर और यूपी बॉर्डर की कई दुकानों पर शराब की बिक्री बहुत कम हो पाई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बियर की एक बोतल पर एक और विदेशी शराब की ₹1000 की कीमत तक की एक बोतल के साथ एक फ्री किए जाने से बॉर्डर के क्षेत्र कि करीब 35 दुकानों की बिक्री पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि शराब की बिक्री करने वाली दिल्ली की दो कंपनियों पर एफ आई आर भी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा दिल्ली से शराब खरीदकर गाजियाबाद की सीमा मिलाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले साल मई में 12 तो इस वर्ष मई में 45 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version