देहरादून : देहरादून जिला कारागार में 13 और बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अभी जांच चल रही है। देर शाम तक ये संख्या और भी बढ़ सकती है। जेल में कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या 46 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 2495 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें 2352 की रिपोर्ट निगेटिव और 143 की पॉजिटिव आई है। सर्वाधिक 51 मामले ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं, जिनमें 40 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं।
इसके अलावा दो लोग मुंबई व एक शख्स बरेली से लौटा है। बाकी के आठ लोग फ्लू क्लीनिक में अपनी जांच कराने आए थे। देहरादून में भी कोरोना के 46 नए मामले आए हैं।
इनमें 21 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं। हरिद्वार में 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 10 पूर्व संक्रमितों के संपर्क में आए लोग हैं। वहीं अन्य व्यक्तियों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता की जा रही है। नैनीताल में पांच नए संक्रमित मिले हैं।
इनमें एक शख्स फ्लू क्लीनिक में जांच कराने पहुंचा था, जबकि एक व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। तीन की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं चली है। उत्तरकाशी में छह व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इनमें भी पांच पूर्व में संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। अल्मोड़ा और पौड़ी में तीन-तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग व टिहरी में कोरोना का एक-एक नया मामला आया है। उधर, रविवार को 71 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। इनमें 43 देहरादून, 12 टिहरी, नौ चंपावत, पांच हरिद्वार और दो उत्तरकाशी से हैं।

