Pakistan Latest News: इमरान के मंत्री ने पार की सभी हदें, मंच पर खुलेआम किया किस

इंटरनेशनलPakistan Latest News: इमरान के मंत्री ने पार की सभी हदें, मंच...

Date:

कराची। पाकिस्तान के बड़बोले नेता शेख रशीद अहमद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बेशर्मी की सभी हदें पार कर ली हैं। उन्होंने पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ की रैली में मंच पर सरेआम इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार शहबाज गिल को किस कर दिया। शहबाज गिल उनकी इस हरकत से खुद को बचाते दिखाई दिए। लेकिन शेख रशीद ने उनके सिर को जबरन हाथ में पकड़े रखा। घटना के दौरान मंच पर चंद कुर्सी दूर इमरान खान बैठे हुए थे। उन्होंने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शेख रशीद, इमरान खान सरकार में पाकिस्तान के आतंरिक मंत्री भी रह चुके हैं।

Read also: Pakistan Economic Crisis: आर्थिक मदद के बहाने चीन पाकिस्तान में जमा रहा अपने पैर,कंगाली की तरफ बढ़ रहा देश

रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई की यह रैली पाकिस्तान के पंजाब के काहूटा में आयोजित हुई थी। रैली में इमरान खान सहित पीटीआई के बड़े नेता शामिल थे। मंच पर नेताओं की भाषणबाजी के दौरान शहबाज गिल पीछे से शेख रशीद से मिलने के लिए जैसे ही आए और उनकी कान में कहने के लिए झुके। इस दौरान शेख रशीद ने हाथ पीछे कर शहबाज गिल का सिर पकड़ लिया और किस करने लगे। उनकी हरकत देख बगल में बैठे दूसरे नेता दंग रह गए। लेकिन शेख रशीद नहीं रुके। हालांकि इस हरकत को देख शहबाज गिल खुद शर्मिदा हो गए। अपना सिर पीछे खींचने लगे। घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Read also: Chicken Price in Pakistan: पाकिस्तान में मुर्गे के मीट का भाव जानकर हो जाएंगे हैरान

शेख रशीद अहमद पीटीआई के वरिष्ठ नेता और इमरान खान के करीबी हैं। उन्होंने 2020 से 2022 तक पाकिस्तान के गृहमंत्री के रूप में कार्य किया। वो इमरान सरकार में गृहमंत्री बनने से पहले रेलमंत्री भी रहे थे। शेख रशीद ने अवामी मुस्लिम लीग की स्थापना की थी। जिसका विलय पीटीआई में करा दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...