Pakistan News: नए आर्मी चीफ की नियुक्ति से घबराए इमरान खान ने जनरल बाजवा के लिए कही ये बात

इंटरनेशनलPakistan News: नए आर्मी चीफ की नियुक्ति से घबराए इमरान खान ने...

Date:

कराची। इमरान खान पाकिस्तान की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वे पूरे देश का भ्रमण कर जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं और नए तरीके से चुनाव कराने के लिए शरीफ की सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान में नए आमÊ चीफ की नियुक्ति से इमरान खान घबरा गए। अब तक वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा के खिलाफ जहर उगल रहे इमरान अब उन पर लट्टू दिखाई पड़ रहे हैं।  रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाए जाने का सुझाव सरकार को दिया। एक साक्षात्कार में इमरान ने कहा कि अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति को तब तक के लिए टाला जाना चाहिए जब तक कि नई सरकार का चुनाव नहीं होता। उन्होंने कहा है कि नए सेना प्रमुख का चयन नई सरकार द्वारा ही होना चाहिए। उन्होने कहा कि सेना प्रमुख की नियुक्ति योग्यता के आधार पर होती है। न तो आसिफ अली जरदारी और न नवाज शरीफ योग्यता के आधार पर यह फैसला लेने के योग्य हैं।

इस बीच इमरान खान के लिए राहत की बात है। वे एक आतंकवाद रोधी अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के आरोप में इमरान के खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में मिली अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ा दी मामला 20 अगस्त का है। इमरान खान इस्लामाबाद के एक पार्क में जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें आरोप है कि इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की महिला जज, कई अफसरों और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की थी। इसे सरकार ने भड़काऊ भाषण माना और आरोप है कि इसके जरिए इमरान खान जनता को सरकार, कोर्ट और सेना के खिलाफ भड़काना चाहते थे। देश में गृह युद्ध कराना चाहते थे। इसके बाद सरकार ने इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद का केस दर्ज किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...