महाराष्ट्र में “इम्पोर्टेड माल” वाला बयान बना चुनावी मुद्दा

नेशनलमहाराष्ट्र में "इम्पोर्टेड माल" वाला बयान बना चुनावी मुद्दा

Date:

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भाजपा प्रत्याशी शाइना एनसी को पार्टी सांसद अरविंद सावंत द्वारा ‘इम्पोर्टेड माल’ कहे जाने वाली टिप्पणी का बचाव करते हुए महिला अपमान के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि मुंबादेवी से भाजपा उम्मीदवार (शायना एनसी) बाहर से आई हैं, इसलिए उन्हें इम्पोर्टेड माल कहे जाने में कोई गलत बात नज़र नहीं आती. दूसरी तरफ शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में अरविन्द सावंत के खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली धारा 79 और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले पर चुनाव आयोग और महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है.

संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वालों ने सोनिया गाँधी के बारे में क्या क्या कहा था। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि बाहर के माल को बाहर का माल ही कहा जायेगा, घर का नहीं। कोई अगर बाहर से आकर चुनाव लड़ता है तो उसे बाहरी यानि इम्पोर्टेड ही कहा जायेगा। भाजपा इसे ज़बरदस्ती का मुद्दा बनाना चाहती है लेकिन ये सब चलने वाला नहीं.

बता दें कि शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत ने कथित तौर पर शाइना को “इम्पोर्टेडमाल” कहा और हमारे यहां आयातित माल नहीं चलता। यहां केवल असली ‘माल’ ही चलता है। शाइना एनसी कुछ हफ्ते पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। उन्होंने मुंबई के मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। कहा जा रहा है कि शाइना एनसी दरअसल भाजपा कोटे से ही उम्मीदवार है बस लेबल शिवसेना शिंदे गुट के प्रत्याशी का लगा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...