Site icon Buziness Bytes Hindi

President Joe Biden: अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन के घर छापेमारी मिले गोपनीय दस्तावेज, बढ़ी मुश्किलें

US President Joe Biden

न्यूयार्क। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन के घर छापेमारी में गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका राष्ट्रपति घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में परेशानी कम नहीं हो रही है। जो बाइडन के घर फिर से छापेमारी की गई है। अमेरिकी न्याय विभाग की छापेमारी में बाइडन के घर से गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इस बात की पुष्टि जो बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने की। वकील बॉब बाउर ने बताया कि तलाशी 12 घंटे तक चली।

बाइडन के उपराष्ट्रपति के दौरान के दस्तावेज

बाइडन के वकील के अनुसार न्याय विभाग के अधिकारियों ने गोपनीय दस्तावेजों की तलाशी के लिए जो बाइडन के डेलवेयर घर और विलमिंगटन स्थित पूर्व ऑफिस में छापेमारी की। गोपनीय दस्तावेज उस समय के हैं जब जो बाइडन अमेरिका उप राष्ट्रपति थे। आरोप है कि पद छोड़ने से पहले गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।

बाइडन बोले मुझे कोई पछतावा नहीं

जांच को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, नवंबर में उनके निजी आफिस में गोपनीय दस्तावेज मिलने से पहले उनका खुलासा नहीं करने पर उनको कोई पछतावा नहीं। उन्होंने कहा कि हमने पूरा सहयोग किया है। इसे जल्दी हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वहां कुछ नहीं मिला है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। वकीलों ने मुझे जो बताया मैं उसका पालन कर रहा हूं। घटनाक्रम के सामने आने के बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी है।


ट्रंप के घर मिले गुप्त दस्तावेज

ट्रंप के घर से गुप्त फाइलें मिली हैं। जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मामले में डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है इन फाइलों को कुछ नफरती संघीय अधिकारियों द्वारा प्लांट किया है। जिससे वे उनको फंसा सकें। लेकिन वो इसे हल्के में ले रहे हैं क्योंकि उनकको पता है कि ये सब फंसाने के लिए किया है। इसमें कोई सबूत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ गलत नहीं किया।

Exit mobile version