Site icon Buziness Bytes Hindi

IMD Weather Update: उमस और गर्मी से आज मिल सकती है राहत, बारिश का यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और एनसीआर के लोगों केा आज उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। आज बुधवार को बारिश के बाद गर्मी से राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना भी जताई जा रही  है। तेज बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसूनी टर्फ रेखा उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस कारण से आगामी दो से तीन दिन के भीतर मेरठ और एनसीआर सहित  दिल्ली व आसपास के राज्यों में अब बारिश का दौर शुरू होगा। 

Read also: मतांतरण: महिला से जबरन किया नि​काह दो साल के बच्चे का कराया खतना,आरोपी गिरफ्तार

मौसम विभाग ने इससे पहले गत मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि मंगलवार केा कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगह तेज बारिश का दौर चला। लेकिन सूरज के तेवर सुबह से ही काफी तल्ख रहे और सुबह से गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। जिससे कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ पर हल्की बारिश कुछ देर तक पड़ती रही। शाम तक 8.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि इस समय हवा में नमी का स्तर 68 से 79 प्रतिशत है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे के भीतर मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और दिल्ली में काले बादलों के साथ ही बारिश का दौर शुरू होगा। विभाग के अनुसार तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान आज 36 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

Exit mobile version