Site icon Buziness Bytes Hindi

IMD Alert: उत्तरी भारत में ठंड का कहर, कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

IMD Alert:

नई दिल्ली। पूरे उत्तरी भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप है। कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शीतलहर के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। ठंड के कारण उत्तरी भारत के कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं कुछ में समय बदला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। इससे अधिकांश राज्यों में घना कोहरा होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तरी भारत में भारी ठंड का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवा के कारण हरियाणा, पंजाब,दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में भारी ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में और ठंड और अधिक बढने की संभावना है। ठंड के कारण घना कोहरा बढ़ेगा। ठंडी बर्फीली हवाओं के साथ पूरा उत्तरी भारत के प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। आज गुरुवार को शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है।

लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। हिमालय से आ रही शुष्क हवा के कारण अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर पर बना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version