रामदेव पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, IMA ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

फीचर्डरामदेव पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, IMA ने प्रधानमंत्री...

Date:


रामदेव पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, IMA ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली: बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशनके बीच विवाद अब पीएमओ तक जा पहुंचा है. IMA की तरफ से पीएम मोदी को पत्र लिखकर रामदेव के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि पतंजलि के मालिक रामदेव के टीकाकरण पर गलत सूचना के प्रचार को रोका जाना चाहिए. IMA ने लिखा है कि एक वीडियो में उन्होंने (रामदेव) दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं.

पत्र में IMA ने दुख जताते हुए कहा है कि एक तरफ IMA और पीएम मोदी खुद कोरोना टीके के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं, दूसरी तरफ पतंजलि के योग गुरु रामदेव दावा कर रहे हैं कि कोरोना टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद 10 हजार डॉक्टर्स के जान गंवा दी. आगे लिखा गया है कि रामदेव दावा कर रहे हैं कि एलोपैथी की वजह से ही लाखों लोगों की मौत हुई है.

पत्र की शुरुआत में लिखा गया है कि देश में 20 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं और IMA टीकाकरण अभियान को दूर-दूर तक पहुंचाने की पूरी कोशिशों में लगा हुआ है. कहा गया है कि वैक्सीन को लेकर लोगों में जो हिचक थी, उसको भी IMA ने दूर करने की कोशिश की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...