प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या का भाजपा के लिए कितना राजनीतिक महत्त्व है यह सारी दुनिया जानती है. उसी अयोध्या में ज़मीन घोटाले में भाजपा के मौजूदा और पूर्व विधायकों के अलावा अयोध्या के मेयर का नाम सामने आया है. दरअसल अयोध्या विकास प्राधिकरण ने प्रभु राम की नगरी में अवैध प्लाटिंग करने वाले 40 लोगों की एक सूची जारी की है जिसमें इन सबके नाम भी शामिल हैं. सूची सामने आने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है.
बता दें की राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद और वहां राम मंदिर निर्माण की गतिविधियां शुरू होने के बाद अयोध्या और आसपास के इलाकों में ज़मीनों की कीमतें आसमान छूने लगीं. ज़मीन के कारोबार में नेता से लेकर साधू तक शामिल हो गए, प्लॉटिंग करने वाले तो पहले से ही शामिल थे। यहाँ तक कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपक राय का नाम भी शामिल सामने आया था. ADA की जारी सूची में स्थानीय बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के नाम शामिल है।
Read also: बाटला हाउस में NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ISIS आतंकी किया गिरफ्तार
दरअसल यह मामला उस समय चर्चा में आया जब बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जमीन खरीदने बेचने के खेल की एसआईटी द्वारा जांच की मांग की गयी। लल्लू सिंह ने पत्र में लिखा है था कि राम की नगरी में भूमाफिया लोगों को गुमराह कर जमीनों का हेरफेर कर रहे हैं। इस खेल में करोड़ों रुपयों का खेल खेला गया है. जानकारी के मुताबिक इस बारे में राजस्व विभाग की ओर से भी सूची भेजी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह से जब इस मामले की जानकारी ली गए तो उन्होंने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

