‘लूथर’ के हिंदी रीमेक में नज़र आएँगी इलियाना?

बॉलीवुड‘लूथर’ के हिंदी रीमेक में नज़र आएँगी इलियाना?

Date:


‘लूथर’ के हिंदी रीमेक में नज़र आएँगी इलियाना?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब ‘सिंघम’ स्टार अजय देवगन अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार ने अभी भी सिनेमाघरों को खोलने के आदेश नहीं दिए हैं, ऐसे में ज्यादातर स्टार्स दर्शकों को ज्यादा इंतजार ना कराते हुए अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच कई स्टार्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन ने एक शो के लिए साइन किया है, जिसे वे हिंदी में रीमेक कर रहे हैं। अजय देवगन जल्द ही इदरीस एल्बा की वेब सीरीज ‘लूथर’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

‘लूथर’ के हिंदी रीमेक में नज़र आएँगी इलियाना?

पिंकविला की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय पहले ही प्रोजेक्ट को साइन कर चुके हैं और मेकर्स शो के लिए एक एक्ट्रेस की तलाश में थे। पोर्टल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ‘पूरी टीम किसी ऐसे इंसान को चाहती थी जिसके पास एक पॉवरफुल स्क्रीन मौजूद हो और वे पहले से ही इलियाना डिक्रूज के साथ बातचीत कर रहे थे। यह इलियाना की भी पहली वेब सीरीज होगी, अगर वह इसके लिए हां कहती है। इलियाना और अजय की जोड़ी पहले से दर्शकों के बीच मशहूर है, इसलिए सभी संभावनाओं पर वह साइन करेगी।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related