Site icon Buziness Bytes Hindi

IIT Kanpur: पांच हजार फुट की ऊंचाई से सेसना एयरक्राफ्ट से कराई कृत्रिम बारिश

j24004

IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने क्लाउड सीडिंग के लिए परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की। कुछ साल पहले शुरू की इस परियोजना का नेतृत्व IIT Kanpur के कंप्यूटर विज्ञान और Engineering Department द्वारा किया गया। IIT कानपुर ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पांच हजार फुट की ऊंचाई से सेसना एयरक्राफ्ट की सहायता से हवा में केमिकल पाउडर गिराया। इसके बाद कृत्रिम बारिश शुरू हुई। नागर विमानन निदेशालय DGCA की अनुमति के बाद परीक्षण उड़ान शुरू की। IIT कानपुर ने cloud seeding के लिए एक test flight आयोजित की। यह परियोजना कुछ साल पहले शुरू की थी।

IIT कानपुर का अनोखा अनुभव

आईआईटी कानपुर कंप्यूटर साइंस एंड इजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी कि आईआईटी कानपुर ने एक यूनिक प्रयोग पूरा किया है। क्लाउड सीडिंग टेस्टिंग सफल रही है। सेसना एयरक्राफ्ट से कृत्रिम बादल बनाए जो यूएस में तैयार किया गया है।

डीजीसीए की अनुमति से परीक्षण सफल

प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि बारिश नहीं हुई। क्योंकि हमने बादलों में फ्लेयर्स फायर नहीं किया। ये उपकरण के लिए ट्रायल था। लेकिन ये टेस्टिंग सफल रही। अब अगले चरणों में क्लाउड सीडिंग चलाने के लिए तैयार हैं। परीक्षण डीजीसीए की अनुमति के बाद हुई। इस प्रोजेक्ट पर बीते कई सालों से काम चल रहा है। Covid 19 की वजह से खरीद प्रक्रिया में देरी हुई। UP सरकार ने cloud seeding परीक्षण की इजाजत दे दी थी।

Exit mobile version